inh24खेल जगत

India vs Australia 3rd ODI – हार्दिक पंड्या – जडेजा का धमाकेदार अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 303 रनों का टारगेट

Australia vs India, 3rd ODI – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 302 रन बनाए. हार्दिक पंड्या (92) और रवींद्र जडेजा (66) ने छठे विकटे के लिए शानदार पार्टनरशिप कर भारत के स्कोर को रन पर पहुंचाने में खास भूमिका निभाई. दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी की. एक तरफ जहां हार्दिक 92 रन बनाने में सफल रहे तो वहीं जडेजा ने भी 66 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत के स्कोर को 300 के पार ले जाने में मुख्य भूमिका निभाई. इन दो बल्लेबाजों के अलावा विराट कोहली ने 63 रन की पारी खेली. कोहली ने भी अपने वनडे करियर में 12000 रन पूरा किए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्टन एगर को 2 विकेट, एडम जंपा को 1 विकेट, जोश हेजलवुड को 1 विकेट औऱ सीन एबॉट को एक विकेट मिला।

इससे पहले तीसरे वनडे में भारत के कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम सीरजी में पहली बार पहले बल्लेबाजी कर रही है. तीसरे वनडे में विराट 63 रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने अपने वनडे करियर का 60वां अर्धशतक जमाया. इसके साथ – साथ कोहली वनडे में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. ऐसा कर कोहली ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.कोहली ने 242वें पारी में 12000 रन वनडे में पूरे किए. कोहली के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी अर्धशतक जमाकर भारतीय पारी को संभालने की भरपूर कोशिश की है. हार्दिक ने वनडे में अपने करियर का 5वां अर्धशतक जमाया है. पंड्या को रविंद्र जडेजा का भरपूर साथ मिल रहा है।

सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है. ऐसे में तीसरा वनडे मैच भारतीय टीम के लिए ज्यादा अहम है. भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुए हैं. शार्दुल ठाकुर, टी-नटराजन, शुभमन गिल और कुलदीप यादव को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन डेब्‍यू कर रहे हैं।

पिछले दोनों वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की है और लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम असफल रही और करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम वॉर्नर और पैट कमिंस के बिना मैदान पर उतरी है।

Related Articles

Back to top button