किसान आंदोलन पर पॉप स्टार रिहाना (Pop star Rihanna) और तमाम विदेशियों की तरफ से आये ट्वीट के बाद भारत के कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों ने ट्वीट किया है। सचिन तेंदुलकर (8Sachin Tendulkar) ने ट्वीट कर कहा है कि भारत की संप्रभुता से किसी भी तरह से समझौता नहीं किया जा सकता है. वहीं अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी लोगों से एकजुट रहने की अपील की है।
Read Also – सचिन तेंदुलकर ने पॉप स्टार रिहाना को दी तगड़ी नसीहत, बोले भारत के लिए फैसला भारतीयों को ही लेना चाहिए बाहर वालों को नही
आपको बता दें कि पॉप स्टार रिहाना (Pop star Rihanna) ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर किसान आंदोलन की बात की जिसके बाद दूसरे देशों में किसान आंदोलन को लेकर बातें होने लगी है। इस पर विराट (Virat Kohli) ने ट्वीट करते हुवे लिखा कि असहमति के इस वक्त में हम सभी एकजुट रहें. किसान हमारे देश का एक अभिन्न हिस्सा हैं और मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दपूर्ण समाधान निकल जाएगा ताकि शांति हो और सभी मिलकर आगे बढ़ सकें।
टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली के ट्वीट के बाद टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने ट्वीट किया कि अगर हम सभी एक साथ खड़े हों तो कोई भी ऐसी समस्या नहीं है जिसका हल नहीं निकाला जा सकता. आइए, एकजुट रहें और हमारे आंतरिक मुद्दों को हल करने की दिशा में काम करें। बता दें कि रिहाना के बाद कई बॉलीवुड हस्तियां भी उन्हें जवाब दे चुकी हैं।




