मनोरंजन

किसान आंदोलन – Diljit Dosanjh ने पॉप स्टार रिहाना के लिए गाया ये गाना तो मचा सोशल मीडिया में बवाल, सुनिए गाना

पॉप स्टार रिहाना के किसान आंदोलन के समर्थन में किये गए ट्वीट के बाद से ही लगातार बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी बीच जाने माने गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने रिहाना पर बाकायदा एक गाना बना दिया है. दिलजीत का यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. दिलजीत दोसांझ द्वारा रेहाना के लिए बनाए गए इस गाने का नाम ‘रिरी’ है।

रिहाना के ऊपर बनाये गए इस गाने की सूचना दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर दी है. इसके साथ ही दिलजीत ने इस गाने की कुछ पंक्तियां अपने फैन्स के साथ शेयर की है. ‘रिरी’ (Riri Song) जैसे ही शेयर हुआ उसके कुछ ही समय में इस गाने ने बवाल मचा दिया. कुछ ही घंटों में करीब 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने रिहाना (Rihanna) के ट्वीट पर भी रिएक्ट किया था. दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिहाना की एक तस्वीर साझा की है. फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने ‘रन दिस टाउन’ गाने को बैकग्राउंड में बजाया है। आपको बता दें कि रिहाना ने किसानों का समर्थन करते हुए यह लिखा था कि “हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे. #FarmersProtest.”. रिहाना के इस ट्वीट के बाद से ही राजनितिक गलियारें से लेकर माया नगरी तक हर जगह प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

Related Articles

Back to top button