inh24खेल जगत

सचिन तेंदुलकर ने पॉप स्टार रिहाना को दी तगड़ी नसीहत, बोले भारत के लिए फैसला भारतीयों को ही लेना चाहिए बाहर वालों को नही

सचिन तेंदुलकर ने पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) सहित उन सभी हस्तियों को दो टूक जवाब दिया है जो भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं। सचिन (Sachin Tendulkar) ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय संप्रभुता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा और विदेशी ताकतें इससे दूर रहें। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों की भूमिका दर्शक तक ही सीमित है न कि हिस्सेदार की।

उन्होंने देशवासियों से एक देश के तौर पर एकजुट रहने की भी अपील की। ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ से मशहूर सचिन ने ट्वीट किया, ‘भारत की संप्रभुता के साथ समझौता नहीं कर सकते। विदेशी ताकतें सिर्फ देख सकती हैं लेकिन हिस्सा नहीं ले सकतीं। भारत को भारतीय जानते हैं और भारत के लिए फैसला भारतीयों को ही लेना चाहिए। आइए एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट रहें।’

Related Articles

Back to top button