inh24मनोरंजन

फिर याद आई बियर ग्रिल्स को पीएम मोदी को याद, फ़ोटो साझा कर कही ये बात

टीवी शो मैन वर्सेस वाइल्ड को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इस शो को बेयर ग्रिल्स होस्ट करते हैं। उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। बेयर ग्रिल्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी एक एपिसोड कर चुके हैं। अब उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की है।

read also..‘5 करोड़ दो, कर दूंगा PM मोदी की हत्या’ फेसबुक पर यह बात लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह जंगल में नदी किनारे बैठे हुए हैं। इस दौरान हुई बारिश से बेयर ग्रिल्स और पीएम मोदी दोनों भीग गए हैं। बेयर ने चाय का एक फ्लास्क ले रखा है जिसे वह खोलने की कोशिश कर रहे हैं।

बेयर ग्रिल्स ने लिखा कि ‘मेरी पसंदीदा तस्वीरों में से एक: डिस्कवरी पर हमारे जंगल एडवेंचर के दौरान भीगने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ चाय पीना। यह पल याद दिलाता है कि किस तरह जंगल एक अलग लेवल का है। मास्क और टाइटल्स के पीछे हम सब एक जैसे हैं।’

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बेयर ग्रिल्स ने यह ट्वीट ऐसे वक्त किया है जब दुनियाभर से कई बड़ी हस्तियां किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट कर रही हैं। रिहाना से लेकर ग्रेटा थनबर्ग तक ने किसानों को अपना समर्थन दिया है। इसी बीच बेयर ग्रिल्स के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘इस ट्वीट की टाइमिंग, शर्मनाक और अविश्वसनीय।’ साथ ही कई यूजर ने पूछा कि ‘यह अभी क्यों पोस्ट किया?’

बता दें कि मैन वर्सेस वाइल्ड डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होता है जिसमें बेयर ग्रिल्स उन तरकीबों के बारे में बताते हैं जिनसे पहाड़, जंगल और कठिन परिस्थितियों में फंसने पर सर्वाइव किया जा सकता है। पीएम मोदी ने जब शो में हिस्सा लिया था उस वक्त शो टॉप ट्रेडिंग में बना रहा था।

Related Articles

Back to top button