पुदुचेरी में एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर ऐलान किया कि यदि कोई उसे 5 करोड़ रुपये दे देगा तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मार देगा. यह पोस्ट जल्द ही वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए 43 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
read also..मुंबई में चल रही अश्लील फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता सहित 5 आरोपी हुए गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार आर्यनकुप्पम गांव के निवासी उक्त व्यक्ति को गुरुवार 4 फरवरी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
read also..किसान आंदोलन – आज देशव्यापी चक्काजाम, यहां जाने किस समय पर है जाम और पूरा ब्यौरा
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रियल एस्टेट व्यवसायी सत्यानंदम के रूप में हुई है। उस पर कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
read also..पांच साल की बच्ची से बलात्कार के बाद की दरिंदे ने हत्या, परिजन तुरंत फांसी देने के मांग पर अड़े, फिर
पुलिस ने बताया की आरोपी ने फेसबुक पर एक संदेश लिखा था। इसमें कहा गया था कि यदि कोई उसे पांच करोड़ रुपये दे तो वह प्रधानमंत्री की हत्या करने के लिए तैयार है। गुरुवार को एक कार चालक ने यह संदेश देखा और पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।




