
कुश अग्रवाल बलौदाबाजार , प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सतीश कुमार यादव पिता द्वारिका प्रसाद यादव कुमार 29 वर्ष साकेत परशुराम वार्ड भाटापारा ने दिनांक 10.07.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 29.05. 2021 के रात्रि करीबन 11:00 बजे निपानिया रोड ग्राम सिंगारपुर के पास तीन व्यक्ति इसके मोटरसाइकिल को रुकवा कर जेब में रखे मोबाइल वीवो v20 कीमती ₹12000 को लूट कर ले गया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 255/2021 धारा 392,34 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया।
Read also – जांजगीर जिले में बिना मास्क लगाए घूमने वालो का कट रहा है चालान, रेलवे स्टेशनों में भी कड़ाई से चल रही है लोगो की जाँच
विवेचना दौरान उक्त मोबाइल के आई एमईआई नंबर का सीडीआर एवं एसडीआर साइबर सेल बलोदा बाजार से प्राप्त कर उक्त मोबाइल में संचालित सिम नंबर के धारक गौतम मरकाम पिता कृष्ण कुमार निवासी ग्राम टिकुलिया थाना भाटापारा ग्रामीण को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी किशन कुमार यादव पिता रतन लाल यादव उम्र 21 वर्ष साकिन छुईया थाना सिटी कोतवाली एवं सुशील कुमार ध्रुव पिता ललित कुमार ध्रुव उमर 22 वर्ष साकेत पंचशील नगर भाटापारा शहर के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर लूट हुए मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 22 एस 3209 एवं नगदी रकम ₹800 को जप्त तक आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।



