SBI Clerk 2023 – SBI ने निकाली 8000 से ज्यादा पोस्ट पर भर्ती, जानें कब तक और कैसे कारें आवेदन |

SBI Clerk 2023: SBI ने 8000 से ज्यादा पोस्ट पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती के लिए 16 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Registration प्रक्रिया 17 नवंबर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आगे बताई गई है। (SBI Clerk Recruitment 2023)
SBI Clerk 2023: रिक्तियां व महत्वपूर्ण तिथि
इस भर्ती अभियान के माध्यम से क्लर्क (जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री)) की कुल 8,283 रिक्तियों को भरा जाना है। अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि SBI क्लर्क रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2023 निर्धारित की गई है।
SBI Clerk 2023: परीक्षा तिथियां
SBI प्रारंभिक परीक्षा जनवरी 2024 में और मुख्य परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं की निर्धारित तारीखों की घोषणा फिलहाल बैंक द्वारा नहीं की गई है।
SBI Clerk 2023: शैक्षणिक योग्यता
इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदक की 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
SBI Clerk 2023: आवेदन फीस
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित कैंडिटेड्स को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस के भुगतान से छूट दी गई है।
SBI Clerk 2023: ऐसे आवेदन करें
आधिकारिक वेबसाइट – sbi.co.in पर जाएं।
SBI क्लर्क भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए विवरण दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।
आवेदन पत्र भरकर आवेदन फीस का भुगतान कर दें।
आवेदन पत्र डाउनलोड करें और साथ ही अनिवार्य रूप से एक प्रिंटआउट लें।



