10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पोस्टल सर्विस में 1300 पदों पर भर्ती, 60000 तक है सैलरी, जाने कैसे करें आवेदन
सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए युवाओं के लिए सुनहारा अवसर है। महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल पदों की संख्या 1371 है। इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के अंतर्गत आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर, 2020 है। वहीं भर्ती प्रक्रिया 12 अक्टूबर, 2020 से शुरू हो रही है। नोटिफिकेशन में साफ कहा है कि तय समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से जरूर पढ़ लें। इसके अलावा अधिसूचना में आयुसीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल में पोस्टमैन, मेलगार्ड और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए भर्ती निकली है। पोस्टमैन और मेलगार्ड के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होने चाहिए। साथ ही कम्प्यूटर का भी ज्ञान होना जरूरी है। मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों के लिए उम्मीदवार 10वीं पास और उन्हें कंप्यूटर होना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें।
पोस्टमैन और मेलगार्ड के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने पे-मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने पे-मैट्रिक्स लेवल 1 के तहत 18,000 रुपये से 56,900 रुपये मिलेंगे।



