आज क्या है आपके शहर में सोने चांदी के दाम, ऐसे मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबार दिवस शुक्रवार को सटोरियों की सक्रियता और छोटे निवेशकों की पूछताछ की वजह से सोना-चांदी वायदा में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। इसका असर हाजिर बाजार में शनिवार को देखा गया। कामेक्स पर सोना 13 डालर बढ़कर 1980 डालर प्रति औंस और चांदी 11 सेंट बढ़कर 23.71 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
Read Also – CGNews-MMI नारायणा हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
दरअसल, डालर की दर कमजोर होने के कारण निवेशकों की रुझान बुलियन मार्केट की तरफ बढ़ने लगा है, जिससे तेजी को सपोर्ट मिल रहा है। भारतीय बाजारों में भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। शनिवार को इंदौर में सोना 150 रुपये बढ़कर एक बार फिर 62 हजार के पार 62050 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 100 रुपये सुधरकर 73600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि, बाजार में फिलहाल ग्राहकी सीमित है लेकिन आगे गहनों में कारोबार बढ़ने की संभावना है।

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

