छत्तीसगढ़

CGNews – महिला की हत्या का खुलासा, पति ने ही चुन्नी से गला दबाकर कर दी थी हत्या


राजनांदगांव:  शहर कोतवाली थाना पुलिस ने 28 सितंबर को हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पति ने ही आपसी कलह के चलते चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी थी। आरोपी पति पूरी घटना को आत्महत्या दिखाने का प्रयास कर रहा था। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। डेढ़ साल पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था।

Read Also – हॉट वीडियो, एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देख घायल हुए यूजर्स (Watch Video)

खेलचंद गजभिए नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी साली रोशनी मेश्राम ने मठपारा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम ने पूरे मामले की जांच की। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने उसके पति से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी पति ने पूरे मामले को आत्महत्या करार देने का प्रयास किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में आरोपी पति अश्वनी मेश्राम ने अपना जुर्म कबूल लिया।

Read Also – Watch: बाउंड्री को लेकर WWE में तब्दील हुआ क्रिकेट मैच, दोनों टीमों में हुई जमकर मारपीट; टूर्नामेंट रद्द

राजनांदगांव सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि दो दिन पहले खेलचंद गजभिए ने सूचना दी थी कि मठपारा में रोशनी मेश्राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी आधारा पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी।  एफएसएल की टीम और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच-पड़ताल की। पोस्टमार्टम के बाज गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी पति से पूछताछ की गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Related Articles

Back to top button