inh24छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में पुलिस ने किया ड्रग्स के काले कारोबार का पर्दाफाश, यहां से मंगाकर शहर में खपाते थे आरोपी

राजधानी रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स के कारोबार पर खुलासा किया है और हाल ही में रायपुर में पकड़े गए कोकीन रैकेट और उससे जुड़ी तस्करी की गुत्थी सुलझाने में पुलिस सफलता पाई है। गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर के एक होटल में आधी रात तक चली पार्टी में पुलिसिया कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार पर पुलिस की नज़र थी।

बता दें कि रायपुर पुलिस ने ड्रग कारोबार की जांच के दौरान रायपुर से गुरुवार को आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस ने पालिटेनिक कालेज बैरन बाजार के सामने कोकीन बेचने के फिराक में पंचशीलनगर के श्रेयांस झाबक (36) और मेन रोड कोटा निवासी विकास बंछोर (40) को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा था। तलाशी लेने पर विकास के पास से 10 ग्राम और श्रेयांस के पास से सात ग्राम कोकीन जब्त किया गया था। उसके बाद से कोतवाली पुलिस आरोपितों से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है।

 मुम्बई की तरह ही रायपुर में भी लम्बे समय से ड्रग्स माफिया सक्रिय है। रायपुर एसपी अजय यादव ने शुक्रवार को ड्रग माफियाओं के गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में करीब आधा दर्जन लोगो को हिरासत में लिया है वह रायपुर से दुर्ग और बिलासपुर तक ड्रग्स की स्मगलिंग किया करते थे। चौकाने वाली बात यह है कि ड्रग के कारोबार में जीआरपी के आरक्षक ने भी ड्रग्स पैडलरों की मदद की है। ड्रग सप्लायर बीते डेढ़ सालों से ड्रग्स सप्लाई का काम कर रहे थे। इस दौरान होटल, क्लब और प्राइवेट पार्टी में इसकी बड़े पैमाने पर सप्लाई होती थी।

ड्रग सप्लायर पुणे ,मुम्बई और गोवा से माल खपाने के लिए रायपुर लाते थे ।वह ड्रग्स लाने के लिए रेल और सड़क मार्ग के अलावा फ्लाइट से भी आना जाना करते थे। पुलिस में फिलहाल आरोपियों के पास से करीब 15 लाख की कीमत ड्रग्स जप्त किया है। साथ ही 93 ग्राम कोकीन(MDMA) समेत धंधे में इस्तेमाल होने वाला मोबाइल फोन सहित कार भी जप्त कर ली है।

Related Articles

Back to top button