इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 32वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 8वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में मुंबई ने कोलकाता को 49 रन से हराया था। अब कोलकाता आज का मैच जीतकर मुंबई से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं मुंबई लीग में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी। मुंबई लीग में हुए अपने पिछले 7 मैचों में से 5 जीती और 2 हारी है। वहीं कोलकाता अपने पिछले 7 मैचों में से 4 मैच जीती है और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई 10 अकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं कोलकाता 8 अंकों के चौथे नंबर पर है।
read also..Amazon-Flipkart की सेल कल से शुरू, देखिए कौन दे रहा इस बार ज्यादा छूट और बेस्ट ऑफर
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में आज मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. लीग के पहले हाफ में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं तो मुंबई ने जीत हासिल की थी. मुंबई का फॉर्म भी शानदार है और इसलिए उसका पलड़ा कोलकाता पर भारी लग रहा है. इसका एक कारण और है, मुंबई की फॉर्म और उसकी टीम में मौजूदा संतुलन।
वहीं, कोलकाता अभी तक सही संयोजन नहीं खोज पाई है, खासकर उसकी बल्लेबाजी में कई पेंच हैं. सलामी जोड़ी उसे अब तक मजबूती नहीं मिली. सुनील नरेन और शुभमन गिल के साथ लीग के शुरूआती मैचों में जाने वाली कोलकाता ने बाद में राहुल त्रिपाठी और गिल को आजमाया. यह जोड़ी काफी हद तक सफल भी रही लेकिन पिछले मैच में टॉम बेंटन को मौका मिला था लेकिन वो असफल रहे थे।
read also..छग ब्रेकिंग – एक और किसान ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर की खुदकुशी
टॉम बेंटन जिस तरह के बल्लेबाज हैं उससे उन्हें एक मैच की असफलता पर परखना गलत होगा. वह टी-20 में अपना लोहा मनावा चुके हैं बस कमी है, तो कोलकाता की जर्सी में उनके बल्ले के बरसने की, काबिलियत उनमें भरपूर है. गिल ही एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें कोलकाता की टीम में इन फॉर्म बल्लेबाज कहा जा सकता है, बाकी कोई कुछ खास नहीं कर पाया है. कप्तान दिनेश कार्तिक ने एक मैच में अर्धशतक लगाया था लेकिन फिर वो पटरी पर से उतर गए हैं, कब लौटेंगे खुद कार्तिक भी शायद इस बात का जवाब नहीं दे सकें।
कोलकाता के लिए सबसे बड़ी निराशा उसकी सबसे बड़ी उम्मीद का विफल रहना रही है और वो उम्मीद हैं आंद्रे रसेल. एक भी मैच में रसेल अपना तूफानी रूप नहीं दिखा पाए हैं. काफी देर हो जाए इससे पहले जरूरी है कि रसेल जल्दी फॉर्म में लौटें. गेंदबाजी कोलकाता के लिए ज्यादा बड़ी समस्या नहीं है. कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा और शिवम मावी ने अनुभवी पैट कमिंस और रसेल के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया है. यह गेंदबाजी आक्रमण मुंबई के इन-फॉर्म बल्लेबाजी आक्रमण को रोक पाता है या नहीं यह मैच में देखने को मिलेगा।
वहीं दूसरी ओर, मुंबई के सभी बल्लेबाज फॉर्म में हैं. कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक की सलामी जोड़ी ने मिलकर भले ही कोई बड़ी साझेदारी न की हो लेकिन इन दोनों में से कोई न कोई बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर टीम के लिए रन बना देता है. अब आते हैं सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, जो मध्य क्रम को अपने कंधों पर संभाले हुए हैं. अंत में किरॉन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या तेजी से रन बनाने में सफल रहे हैं. गेंदबाजी में भी जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी कोलकाता के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक रहेगी. पोलार्ड, राहुल चहर और क्रुणाल भी गेंद से अच्छा कर रहे हैं।



