inh24छत्तीसगढ़

बीजापुर – पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 लाख का इनामी नक्सली ढेर

बीजापुर – एक बार फिर पुलिस जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान सफलता पूर्वक जारी है. जवानों ने एक इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है. सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को यह सफलता हाथ लगी. मारे गए नक्सली पर 1 लाख रूपए का इनाम था. फिलहार उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

read also..छग ब्रेकिंग – एक और किसान ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर की खुदकुशी

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे बासागुड़ा थाना और केरिपु 168 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे. इस दौरान कोरसागुड़ा और ऑउटपाल्ली के बीच जंगल में नक्सलियों से उनका सामना हो गया मुठभेड़ में दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई, लेकिन जवानों को इसमें सफलता मिली. खुद को कमजोर पड़ता देख नक्सली भाग निकले, फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है।

read also..गरियाबंद – विधवा मकान मालकिन से शादी कर बेटी संग किया चाकू की नोक पर दुष्कर्म

read also..मरवाही उपचुनाव – जेसीसीजे बूथ प्रभारी प्रशांत गुप्ता ने छोड़ा जोगी का साथ, कांग्रेस में हुए शामिल

Related Articles

Back to top button