कोरिया जिले में जंगली भालू ने एक ही परिवार के 4 लोगों पर कर दिया जानलेवा हमला। भालू के हमले से दो महिलाओं की घटना स्थल पर मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें पास में स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
READ ALSO – मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर उन्हें किया नमन
यह मामला सोनहत के अंगवाहि गांव का है, जहां एक परिवार पर जंगली भालू ने हमला किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन भालू के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल है।




