inh24छत्तीसगढ़

Breaking – राज्य पुलिस अकादमी का नाम अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज घोषणा कर कहा कि राज्य पुलिस अकादमी का नाम अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी होगा। आपको बता दें कि सीएम बघेल आज कृषि महाविद्यालय रायपुर में बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य योजना आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और कृषि महाविद्यालय रायपुर के बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ करने के बाद इस सेंटर के भवन का शिलान्यास करेंगे।

इसके साथ ही दोपहर 12.40 बजे राजीव भवन शंकर नगर में नेताजी सुभाषचंन्द्र बोस जयंती कार्यक्रम में और 1.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण महाधिवेशन में शामिल होंगे। शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से घोषणा पत्र क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल होंगे। शाम 6.40 बजे विद्याचरण शुक्ल चौक का लोकार्पण करेंगे

Related Articles

Back to top button