inh24Youth Corner
Trending

महेंद्र सिंह धोनी का है आज जन्मदिन, जानिए आज का महत्वपूर्ण इतिहास

महेंद्र सिंह धोनी को आमतौर पर एमएस धोनी के रूप में जाना जाता है। वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है। महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन आज है। वे इंडिया टीम के पूर्व कप्तान थे। बता दें कि धोनी ने टेस्ट के 90 मैच में 4,876 रन, ODI के 349 मैच में 10,723 रन, T20I के 98 मैच में 1,617 रन और IPL के 190 मैच में 4,432 रन बनाएं हैं। उन्होंने इंडिया बनाम श्रीलंका के मौच में चिदंबरम स्टेडियम में 02 दिसंबर, 2005 को टेस्ट मैच में डेब्यू किया था।

इसके अलावा सिनेमा के इतिहास में सात जुलाई महत्वपूर्ण दिन है। 1896 में इसी दिन फ़्रांस के सिनेमैटोग्राफर ल्युमिर भाइयों ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी थी. इन दोनों ने इस दिन बम्बई (मुंबई) के वाटसन होटल में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया था. इन फिल्मों को देखने के लिए टिकट की कीमत तब एक रूपये रखी गई थी और उस समय के अखबारों ने इसे चमत्कार बताया था।

फेसबुक पर यहां क्लिक कर हमारे पेज से जुड़ें, ताजातरीन खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ पेज कोई लाइक कर

आज का इतिहास –

पं. विश्वमोहन भट्ट को 07 जुलाई, 1998 को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला था।

अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को 07 जुलाई, 2007 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया था।

हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का 07 जुलाई, 2011 को लंदन में प्रीमियर हुआ था।

रूस में 07 जुलाई, 2012 को भयंकर बाढ़ आने से 140 लोग मरे गए थे।

महत्वपूर्ण जानकारी

दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई – दामोदर घाटी निगम की स्थापना 07 जुलाई, 1948 को हुई थी। स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना 07 जुलाई, 1948 को हुई थी। फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज 07 जुलाई, 1999 को हुई थी।

यहां क्लिक कर ट्विटर पर करें हमें फॉलो, जुडिए हमारे साथ, रहिये अपडेट

जन्मदिन

सिक्खों के आठवें गुरु गुरु हर किशन सिंह का जन्म 07 जुलाई, 1656 को हुआ था।

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला का जन्म 07 जुलाई, 1854 को हुआ था।

भारतीय राजनीतिज्ञ राघवजी का जन्म 07 जुलाई, 1934 को हुआ था।

प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 07 जुलाई, 1981 को हुआ था।

प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म 07 जुलाई, 1883 को हुआ था।

प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का जन्म 07 जुलाई, 1914 को हुआ था।

पुण्यतिथि

अपने किरदार शर्लक होम्स की विशेषता वाले जासूसी फिक्शन के लिए जाने जाने जाने वाले ब्रिटिश लेखक आर्थर कॉनन डॉयल का निधन 07 जुलाई, 1930 को हुआ था।

इज़राइल के द्वितीय प्रधानमन्त्री मोशे शॅरेड का निधन 07 जुलाई, 1965 को हुआ था।

भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा का निधन 07 जुलाई, 1999 को हुआ था।

अंग्रेजी गायक, गीतकार, और संगीतकार सिड बैरेट का निधन 07 जुलाई, 2006 को हुआ था।

Related Articles

Back to top button