आईपीएल सीजन 13 मे मुंबई इंडियंस ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में पांच विकेट से हरा दिया. बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए. मुंबई ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसी के साथ मुंबई ने अपनी प्लेऑफ में जाने की संभावना को बेहद मजबूत कर लिया है।
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव के नाबाद 79 रन बनाए। यादव ने 43 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तीन छक्के लगाए।
बेंगलोर के लिए देवदत्त पडिकल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. पडिकल ने 45 गेंदों पर 74 रन बनाए। अपनी पारी में पडिकल ने 12 चौके और एक छक्का लगाया।




