inh24देश विदेश

दुनिया के 10 देश, जहाँ कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं, देखे लिस्ट

दुनिया के लगभग हर देश में  कोरोना वायरस महामारी ने अपना असर दिखाया है. लेकिन ये 10 ऐसे देश है जहाँ कोरोना के एक भी मामले नहीं है.पलाऊ की सीमाएं मार्च के अंतिम दिनों से बंद हैं. लगभग उसी समय से जब भारत में पहले लॉकडाउन की घोषणा हुई थी. हालांकि, पलाऊ दुनिया के उन 10 देशों (उत्तर कोरिया और तुर्कमेनिस्तान को छोड़कर) में से एक है जहाँ कोरोना संक्रमण का आधिकारिक रूप से कोई केस नहीं है.

लेकिन किसी भी इंसान को संक्रमित किए बिना, कोरोना वायरस ने इस देश को तबाह कर दिया है.द पलाऊ होटल मार्च से ही बंद है, और अब यह अकेला नहीं है. पलाऊ के सभी रेस्त्रां खाली पड़े हैं. जिन दुकानों पर पर्यटक तोहफ़े ख़रीदने जाते थे, वो बंद हैं. और सिर्फ़ वही होटल खुले हैं जो विदेशों से लौट रहे पलाऊ के नागरिकों को क्वारंटीन की सुविधा दे रहे हैं.

10 देश जहाँ कोविड-19 के कोई मामले नहीं

पलाऊ

माइक्रोनेशिया

मार्शल द्वीप समूह

नाउरू

किरिबाती

सोलोमन द्वीप समूह

तुवालु

समोआ

वानुअतु

टोंगा

Related Articles

Back to top button