inh24देश विदेश

कांग्रेस की बैठक में मचा बवाल, राहुल बोले पार्टी में बदलाव के लिए पत्र लिखे वो भाजपा से मिले

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में आरोप लगाया है कि जिन्होंने इस वक्त चिट्ठी लिखी है वो भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं। इस बात पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाराज हैं। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बैठक के दौरान ही ट्वीट किया. राहुल गांधी के आरोपों पर कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद भड़क गए। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बीजेपी से सांठ-गांठ साबित कर दो।

https://twitter.com/KapilSibal/status/1297794831096459265?s=20

उन्होंने कहा राहुल गांधी कह रहे हैं हम भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं. मैंने राजस्थान हाईकोर्ट में कांग्रेस पार्टी का सही पक्ष रखा, मणिपुर में पार्टी को बचाया पिछले 30 साल में ऐसा कोई बयान नहीं दिया जो किसी भी मसले पर भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाए फिर भी कहा जा रहा है कि हम भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।

बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अगर वह किसी भी तरह से भाजपा से मिले हुए हैं, तो वह अपना इस्तीफा दे देंगे. आजाद ने कहा कि चिट्ठी लिखने की वजह कांग्रेस की कार्यसमिति थी।

कपिल सिब्बल ने कहा- ‘बीते 30 सालों में किसी भी मुद्दे पर बीजेपी के फेवर में कोई बयान नहीं दिया। अभी भी हम बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं और आप कह रहें कि हम बीजेपी से मिल हुए हैं?’ कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद उन 23 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी से पहले चिट्ठी लिखी थी. चिट्ठी में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़े किए गए और कहा गया कि इस वक्त एक ऐसे अध्यक्ष की मांग है कि जो पूर्ण रूप से पार्टी को वक्त दे सके।

Related Articles

Back to top button