inh24छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ – कोरोना संक्रमण को रोकने जिला प्रशासन ने किया व्यापारियों की कोरोना जांच

राजनांदगाँव जिले के डोंगरगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन की टीम ने आज शहर के भीड़-भाड़ वाले रेल्वे चौक औऱ शहर के बाजारों में स्वास्थ्य कैम्प लगाया जिसमे रेल्वे चौक के व्यापारियो का कोरोना टेस्ट किया गया। सभी व्यापारियो ने भी प्रशासन का सहयोग किया और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। तहसीलदार अविनाश ठाकुर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग पुलिस की टीम ने स्वास्थ्य कैम्प लगा कर रेल्वे चौक के दुकानदारो की कोरोना की जांच की है।

Related Articles

Back to top button