लाइफस्टाइल

Surya Grahan 2023-इस तारीख को लगेगा इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण ,जानिए तिथि और समय…


Surya Grahan 2023 सूर्य ग्रहण का न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्व है, बल्कि अध्यात्मिक दृष्टि से भी इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि विगत सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, अब इस साल का आगामी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को लगने जा रहा है। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि के दिन लगेगा और यह कंकणाकृत सूर्यग्रहण होगा।

Read More- युवकों को चलती बाइक पर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने सिखाया गया सबक

वर्ष 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन लगने जा रहा है। बता दें कि यह सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर रात्रि 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन रात्रि 02 बजकर 25 मिनट पर हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण अश्विन मास के अमावस्या तिथि के दिन लगेगा और इसी दिन शनि अमावस्या व्रत भी रखा जाएगा।

भारत में मान्य होगा सूतक काल?

ज्योतिषविदों के अनुसार, वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा। यही कारण है कि इस दौरान भारतीय भूभाग में सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण मुख्यतः मैक्सिको, क्यूबा, बारबाडोस, एंटीगुआ, चिली, डोमिनिका, बहामास, कनाडा, ब्राजील, पराग्वे, जमैका, हैती, अमेरिका, कोलंबिया इत्यादि देशों में दिखाई देगा।

Read More- गरियाबंद-अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग के डीएफओ सहित कई वन अधिकारियों के वाहनों से किया तोड़फोड़, कर्मचारियों को बनाया बंधक…

किन राशियों को रहना होगा सतर्क?

भारत में दर्शनीय न होने के बावजूद भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ सकता है। इस अवधि में मेष, कर्क, तुला और मकर राशि को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें और साथ ही इस दौरान यात्रा न करें।



Related Articles

Back to top button