लाइफस्टाइल

लाल मिर्च का भरवा आसान चटपटा, मिर्ची का अचार यहां जानें आसान रेसिपी…

मिर्च का अचार | लाल मिर्च का भरवा अचार की रेसिपी डिटेल यह एक आसान चटपटा मिर्ची का अचार है, जिसे मोटी लाल मिर्च से बनाया जाता है। राजस्थान के व्यंजनों में यह अचार इसके चटपटे स्वाद के लिए काफी मशहूर है। रोटी, पराठा या फिर दाल रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिए लाल मिर्च का यह अचार एक दम परफेक्ट है।लाल मिर्च का अचारलाल मिर्च का अचार | स्टफ्ड रेड चिली पिकल | लाल मिर्च का भरवा अचार रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। देशभर में लाल मिर्च के भरवा अचार की रेसिपी काफी मशहूर और सामान्य है। इसे खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए परोसा जाता है। इसे आप अलग-अलग सब्जियों से बना सकते हैं, लेकिन सामान्य रूप से लोग मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से एक भरवा मिर्च के पारंपरिक अचार की रेसिपी राजस्थानी स्टफ्ड रेड चिली पिकल है।

1 लाल मिर्च का अचार वीडियो रेसिपी

2 स्टफ्ड रेड चिली पिकल रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड

3 सामग्री

4 अनुदेश

5 स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ लाल मिर्च का अचार कैसे बनाएं

मैं आमतौर पर इस तरह के अचार बनाती रहती हूं। दरअसल, मेरे पति को ये अचार काफी पसंद है। उन्हें पराठे या फिर दाल के साथ अचार खाना काफी पसंद है। उनका फेवरेट आम का अचार या फिर (कन्नड़ में) मिडि उप्पीनाकायी है लेकिन उन्हें मिक्स और अलग-अलग अचार भी काफी पसंद है। उनका दूसरा पंसदीदा अचार भरवा अचार है। उन्हें यही मसाला भिंड़ी, करेले और मिर्च के अचार में भी पसंद है। मुख्य रूप से मैं एक ही बार में काफी सारा मसाला मिक्स बना कर रख लेती हूं और फिर जरूरत के हिसाब से इन अचारों को बनाती हूं। आप भी शायद अपने यहां ऐसा ही करते होंगे।

स्टफ्ड रेड चिली पिकलमैं आपको स्टफ्ड रेड चिली पिकल की रेसिपी के लिए कुछ अन्य टिप्स और सुझाव देना चाहूंगी। आप मोटी, फ्रेश और नर्म लाल मिर्च का इस्तेमाल करें। आप मार्केट से चटख लाल रंग की मिर्चों को ही खरीदें। ये इस रेसिपी के लिए एकदम बेस्ट हैं। अचार जितना पुराना होगा, उतना ही उसका स्वाद बढ़ेगा। एक बार मिर्च के भरने के बाद इसे 7 दिन तक धूप में रखें। इस अचार के लिए इस्तेमाल किए गए मसाले को आप अन्य अचारों के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं।

मैं आपसे निवेदन करना चाहूंगी कि आप मेरी अन्य अचार बनाने की विधि व्यंजनों का संग्रह को भी जरूर देखें, जिन्हें मैं इस भरवा लाल मिर्च रेसिपी के साथ शेयर कर रही हूं। इसमें मुख्य रूप से नींबू का अचार, गाजर मूली का अचार, सिरका प्याज, गाजर का अचार, लाल मिर्च का अचार, टोमैटो ठोकू, लहसून का अचार, आम का अचार, मिर्च का अचार, टमाटर का अचार आदि शामिल है। इसके अलावा मैं अपने कुछ अन्य रेसिपी संग्रह का भी जिक्र करना चाहूंगी। जैसे,

Related Articles

Back to top button