Recipe – घर पर बनाये चुकंदर मसाला मिनी इडली जो खाने में हेल्थी फास्टफूड है जानें बनाये कैसे – cgtop36.com

Recipe: लंच-डिनर (Lunch- Dinner) के बीच अकसर कुछ चटपटा खाने (Spicy Food) का मन करता है। लेकिन स्ट्रीट फूड्स (Street Foods) या स्पाइसी स्नैक्स (Spicy Snacks) खाना हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। ऐसे में आप घर में आसानी से कुछ ऐसे हेल्दी-न्यूट्रीशस स्नैक्स (Healthy Nutritious Snacks) बना सकती हैं।
read also छत्तीसगढ़ – पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों से नही लिया जाता किसी भी तरह का शुल्क, पढ़े पूरी खबरे
Recipe: लंच-डिनर (Lunch- Dinner) के बीच अकसर कुछ चटपटा खाने (Spicy Food) का मन करता है। लेकिन स्ट्रीट फूड्स (Street Foods) या स्पाइसी स्नैक्स (Spicy Snacks) खाना हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। ऐसे में आप घर में आसानी से कुछ ऐसे हेल्दी-न्यूट्रीशस स्नैक्स (Healthy Nutritious Snacks) बना सकती हैं। इनका टेस्ट भी सभी फैमिली मेंबर्स को पसंद आएगा। अपनी इस स्टोरी में हम लेकर आए हैं कुकिंग एक्सपर्ट वीणा गुप्ता (Veena Gupta) से चुकंदर मसाला मिनी इडली (Chukandar Masala Mini Idli) की रेसिपी। जिसे बनानें के लिए हमें चाहिए
सामग्री चुकंदर- 1 सूजी- 1 कप फेंटी हुई दही- 1 कप फ्रूट सॉल्ट- 1/2 छोटा चम्मच
राई- 1/2 छोटा चम्मच करी पत्ते- 10 बारीक कटा प्याज- 1/2 कप सूखी लाल मिर्च के टुकड़े- 8 नमक- स्वादानुसार तेल- 1 छोटा चम्मच
विधि
पहले चुकंदर को छीलें और टुकड़े करके मिक्सी में पीस लें। अब अलग बर्तन में सूजी लेकर इसमें चुकंदर पेस्ट, दही, नमक और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाकर रख दें। कुकर में 4 कप पानी उबालें। सूजी-चुकंदर के मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें फ्रूट सॉल्ट डालकर एक ही दिशा में घुमाते हुए मिलाएं। फिर इसे मिनी इडली के सांचों में तेल लगाकर भरें। इन्हें कुकर में रखें और उसे बिना सीटी लगाए बंद कर दें। 12-13 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर भाप में पकाएं। ठंडी होने पर इडली निकाल लें। पैन में तेल गर्म करके राई चटकाएं। प्याज डालकर ब्राउन होने तक भूनें। करी पत्ते और लाल मिर्च मिलाकर इडलियों पर डालकर कोकोनट चटनी के साथ सर्व करें।




