छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी तकनीकी शिक्षा संस्थानों को किया आदेश जारी,अब 100% क्षमता के साथ खोले जायेंगे सभी संस्थान – cgtop36.com


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के हालात तेजी से काबू में आए हैं। अब ऐसे में समस्त स्कूल कालेज आफलाइन लगने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी तकनीकी शिक्षा संस्थानों को आदेश जारी कर कहा है कि समस्त संस्थान अब 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएं। आदेश में कहा गया है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) और कौशल विकास केंद्रों में भी 100% उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, फार्मेसी, प्रबंधन और आर्किटेक्चर कॉलेजों को लेकर भी आदेश जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, जिन जिलों में कोरोना की संक्रमण दर 4% से अधिक है, वहां जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए संस्थान संचालित हों।

read also गरियाबंद – पुलिस ने राजिम मेले में पीड़ित युवती को बिना एंबुलेंस के हांथो में उठाकर उपचार हेतु हॉस्पिटल पहुंचा कर दिया मानवता का परिचय



Related Articles

Back to top button