बढ़ गई हैं ठंडी, ऐसे में इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल…

सदी के मौसम में बीपी और शुगर पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। ये दोनों आपके स्वास्थ्य को कभी भी खतरे में डाल सकते हैं। ठंड के मौसम में शारीरिक गतिविधियां काफी कम हो जाती हैं, जबकि खानपान काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बीपी और शुगर बढऩे की आशंका काफी बढ़ जाती है।.
ठंड से बचने के लिए घर के अंदर भी गर्म कपड़े पहनें। गर्म कपड़ों से पूरा शरीर ढकने के बाद ही घर से बारह निकलना आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक रहेगा। ये बातें पीएमसीएच के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुभाष झा ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में कहीं।
बीपी बढऩे पर लकवा एवं ब्रेन हेमरेज का खतरा
डॉ. झा का कहना है कि ठंड के मौसम में बीपी की समस्या बढऩे से लकवा, ब्रेन हेमरेज एवं हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है। बीपी बढऩे पर तत्काल किसी चिकित्सक से संपर्क करने की जरूरत है। अगर बीपी लगातार बढ़ रहा है तो चिकित्सक से संपर्क कर दवा की पोटेंसी बढ़वा सकते हैं। रहन-सहन से लेकर खानपान में भी बदलाव कर जरूरत है।
सूर्योदय के बाद ही टहलने निकलें बुजुर्ग
आइजीआइएमएस के मेडिसीन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.सुधीर कुमार का कहना है कि वर्तमान वातावरण में ठंड काफी बढ़ गया है। ऐसे में बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल सुबह में घना कोहरा रह रहा है। बर्फीली हवाओं से घर से निकालना मुश्किल हो रहा है।
ऐसे में बुजुर्गों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आजकल बुजुर्गों को सूर्योदय के बाद ही घर से बाहर निकलने की जरूरत है। वातावरण में थोड़ी गर्मी बढऩे पर बुजुर्ग घर से बाहर टहलने निकलें। अगर सुबह में ज्यादा ठंड हो तो दोपहर बाद टहलने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन कभी भी सूर्यास्त के बाद टहलने की कोशिश न करें।
गर्म व ताजा भोजन का करें सेवन
शादी एवं अन्य समारोहों में भोजन करते समय इस बात की सावधानी बरतें की भोजन गर्म व ताजा हो। जो चीज अत्यधिक ठंडी हो गई है, उसका सेवन करने से बचने की जरूरत है। ठंडा एवं बासी खाना खाने के कारण ही आजकल कोल्ड डायरिया के मामले काफी बढ़ गए हैं।
ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें
डॉक्टरों का कहना है कि आजकल ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से लोगों को बचना चाहिए। खासकर सांस के मरीजों को। वहां पर उनकी परेशानी काफी बढ़ सकती है। ज्यादा भीड़ में छोटे बच्चों को ले जाने से भी परहेज करने की जरूरत है। वहां पर वे संक्रमण के शिकार हो सकते




