
रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। निकायों में चुनाव को तैयारी को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारियों ली।
बैठक में मतदान केंद्रों का निर्धारण, मतदान सामग्री की व्यवस्था, मतगणना स्थल पर कोविड गाइड लाइन पालन के संबंध समेत अन्य एजेंडों पर हो रही चर्चा जारी है।
बता दें के प्रदेश के नगर निगम बीरगांव, भिलाई और रिसाली समेत कुछ नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में चुनाव कराए जाने हैं। दिसंबर तक इन निकायों की डेट ड्यू है। वहीं प्रेमनगर, सांरगढ़, खैरागढ़, शिवपुर चरचा समेत कई स्थानों पर भी चुनाव होने हैं।




