लाइफस्टाइल

कई बीमारियों की वजह है रिफाइंड शुगर, जाने क्या हैं विकल्प… |


Health Tips: हम अनी रोजाना की जरुरतों के लिए बाजार में मिलनेवाले चीनी पर निर्भर रहते हैं। कई लोगों को लगता है कि चीनी के दाने जितने बड़े और साफ-सुथरे होंगे, उतनी ही अच्छी क्वालिटी होगी। लेकिन ये सभी रिफाइंड शुगर हैं, जिन्हें केमिकल द्वारा सफेद और क्रिस्टल आकार का बनाया जाता है। बाजार में आसानी से उपलब्ध इस रिफाइंड शुगर या सफेद शुगर में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है। इनका मिठाई, आइसक्रीम, सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि में जमकर इस्तेमाल होता है। लेकिन ये सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है क्योंकि इसकी वजह से डायबिटीज और यहां तक की दिल की बीमारियों की भी समस्या पैदा हो सकती है।

क्या हैं विकल्प?

सुबह की चाय से लेकर खाने-पीने में भी शुगर की जरुरत तो पड़ती ही है। इसे कम किया जा सकता है, लेकिन बिना मीठे के जीवन ही स्वादहीन हो जाएगा। ऐसे में सेहत और स्वाद को बनाये रखने के लिए आप नैचुरल स्वीटनर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे सेहत भी अच्छी रहेगी और खाने-पीने का स्वाद भी बरकरार रहेगा। आइये जानते हैं इन विकल्पों के बारे में…

गुड़

गुड़ भी गन्ने से हासिल किया जाता है और ये शुगर का सबसे सस्ता और सर्वसुलभ विकल्प है। इसका पाउडर भी मिलता है, जो रिफाइंड शुगर जितना ही मीठा होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर को कई अन्य फायदे मिलते हैं। इसमें आयरन के साथ अन्य महत्वपूर्ण मिनरल्स और विटामिंस मौजूद होते हैं। इसे मिठास के लिए रिफाइंड शुगर की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।

read more- गरियाबंद – नक्सली IED में शहीद आईटीबीपी के शाहिद जवान जोगिंदर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि,जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

ब्राउन शुगर

ब्राउन शुगर भी रिफाइंड शुगर ही होता है, लेकिन ये उसका बेहतर और हेल्दी विकल्प है। इसकी प्रोसेसिंग नेचुरल तरीके से की जाती है, इस वजह से ये कम नुकसानदेह होता है। साथ ही इसमें गन्ने के ज्यादातर पौष्टिक गुण भी बचे रहते हैं। इसका उपयोग कई गर्म पेय पदार्थों के साथ साथ मिठाइयों और अन्य व्यंजनों को मीठा करने में किया जाता है। दिक्कत सिर्फ ये है कि इसकी कीमत, सामान्य शुगर से ज्यादा होती है। लेकिन याद रखें, सेहत से कीमती कोई चीज नहीं होती।

पाम शुगर

डायबिटिक लोगों के लिये पाम शुगर भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। खाने में ये चीनी जैसा ही स्वाद देती है, लेकिन इसमें न्यूट्रिशन सफेद चीनी से कई गुना ज्यादा हैं। सबसे बड़ी बात है कि कोकोनट शुगर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिये अच्छा है। लिहाजा इसे रिफाइंड शुगर के हेल्दी विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

खजूर

यह एक हेल्दी और प्राकृतिक मीठा पदार्थ है। खजूर को सुखाकर इसका महीन पाउडर बनाया जाता है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे आपके शरीर को डिटॉक्स करने में भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि शुरुआत में इसका स्वाद कुछ अलग लगेगा, लेकिन आम शुगर से ये हर हाल में बेहतर होता है। नियमित तौर पर लेने से आपको इसका स्वाद भी अच्छा लगने लगेगा।



Related Articles

Back to top button