लाइफस्टाइल

इस तरह के लड़कों पर जल्दी फिदा होती है लड़कियां

अगर आप भी  लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हजारों तरह के तरीकों का प्रयोग करते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप ये समझ सकेंगे कि आखिर लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद आते हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपनी पर्सनेलिटी में कुछ बदलाव कर के किसी भी लड़की को अपना दिवाना बना सकते हैं.

1. हर लड़की यही चाहती है कि वो जिससे भी प्यार करें वो सबसे ज्यादा हैंडसम हो। इतना ही नहीं जब भी वो साथ में कहीं बाहर घूमने जाए तो उसके साथ वो अच्छी लगे।

2. हर लड़की का सपना होता है कि उसका पार्टनर स्मार्ट होने के साथ-साथ अमीर भी हो ताकि वो उसकी खुशी का ख्याल रख सके।

3. लड़कियों को वो लड़के बहुत पसंद आते हैं जो कि पढ़ने में अव्वल होते हैं। ज्यादातर लड़कियां यही मानती हैं कि जो लड़के पढ़ने में अच्छे होते हैं वो जीवन की हर समस्या को समझदारी के साथ सुलझा सकते हैं।

4. अक्सर लड़के यही सोचते हैं कि इमोशनल होना सही नहीं होता है, पर लड़कियों को इमोशनल लड़के बहुत अच्छे लगते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसे लड़के कभी भी उनकी भावनाओं का मजाक नहीं उड़ायेंगे।

5. ऐसा नहीं है कि शर्म केवल लड़कियों में ही होनी चाहिए। जिस तरह लड़कों को शर्मीली लड़कियां पसंद आती हैं, उसी तरह लड़कियों को भी वो लड़के अच्छे लगते हैं जो थोड़े शर्मीले होते हैं।

6. अगर आप रोमेंटिक हैं तो हो सकता है कि कोई लड़की आप पर भी फिदा हो। जो लड़के रोमेंटिक होते हैं उनको लेकर हर लड़की का यही मानना होता है कि वो अपने प्यार का इजहार ज्यादा अच्छे से करते हैं।

7. हर लड़की चाहती है कि वो जिस भी लड़के के साथ हो वो उसकी हंसी और मुस्कुराहट का ख्याल रखे। वो जब भी कभी उदास हो तो वह उसके चेहरे की हंसी का कारण बन जाए और किसी भी तरह से उसके चेहरे पर आंसू ना आने दे।

8. लड़कियों को डरपोक लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं। लड़कियों को वो लड़के बहुत अच्छे लगते हैं जो कि थोड़ा गुस्सा करते हैं और बहादुर होते हैं।

9. जो लड़के गेम खेलते हैं वे भी लड़कियों को बहुत अच्छे लगते हैं। ऐसे लड़कों को देख कर लड़कियां यही सोचती हैं कि वो कितना फिट है।

10. लड़कियों को वो लड़के बहुत अच्छे लगते हैं जो आर्टिस्ट होते हैं यानि कि कलाकार हों। इसके लिए आप चाहें तो गिटार बजाना सीख सकते हैं या फिर सिंगर बन जाएं क्योंकि ज्यादातर लड़कियां इसी तरह के लड़कों को पसंद करती हैं।

Related Articles

Back to top button