कोरोना से ठीक हो चुके हैं आप तो जरूर करवाएं ये टेस्ट, सावधान रहने की है आपको जरूरत
सबसे पहली बात कोरोना से ठीक हो चुके मरीज जितना जल्दी हो सके वैक्सीन लगवा लें। इसके साथ ही अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें। इस बीमारी से ठीक होने के बाद रोगियों को पोस्ट रिकवर टेस्ट कराने की सलाह दी जा रही है। आपको बता दें कि इंसान का इम्यून सिस्टम पूरी मजबूती के साथ कोरोना वायरस से लड़ता है। हालांकि कई मामलों में देखा गया है कि SARS-COV-2 का वायरल लोड कम होने के बाद भी उसके साइड इफेक्ट बॉडी में लंबे समय तक रहते हैं।
वहीं कोरोना वायरस बॉडी के खास अंगों को नुकसान पंहुचा सकता है। इसके साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी बधित कर सकता है। पोस्ट स्कैन और टेस्ट मरीज की रिकवरी और हेल्थ स्टेटस के बारे में बताते हैं। इसलिए मरीजों को कोरोना से रिकवर होने के बाद कुछ खास टेस्ट जरूर करवाना जरूरी हैं।
igG एंटीबॉडी टेस्ट : बता दें कि संक्रमण से लड़ाई के बाद बॉडी ऐसी एंटीबॉडी प्रोड्यूस करती है जो फ्यूचर में उसे इंफेकशन से बचान करती है। इसके साथ ही यह पता करने में भी मदद करता है कि इम्यून सिस्टम आपका कितना बचाव कर रहा है। आमतौर पर एंटीबॉडीज बनाने के लिए एक शरीर को एक से दो सप्ताह का समय लगता है। इसलिए igG एंटीबॉडी टेस्ट कराने के लिए अच्छे रिकवर होने का इंतजार जरूर करें।
CBC Test: कम्प्लीट ब्लड काउंट (CBC) टेस्ट बॉडी में विभिन्न प्रकार के सेल्स की जांच के लिए किया जाता है। इससे यह अंदाजा लगता है कि कोरोना इंफेक्शन के खिलाफ उनका शरीर कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है साथ ही विटामिन डी टेस्ट, हार्ट इमेजिंग और कार्डिएक स्क्रीनिंग, चेस्ट स्कैन, न्यूरो फंक्शन टेस्ट, ग्लूकोज, कॉलेस्ट्रोल टेस्ट कोरोना से ठीक होने के बाद अवश्य करवा लेना चाहिए।




