
नई दिल्ली: सीनियर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद अपनी किताब को लेकर भाजपाइयों के निशाने पर हैं. हाल ही में कुछ लोगों ने उनके घर के पास आगजनी की वारदात का अंजाम दिया. इतना ही नहीं सलमान खुर्शीद ने कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि कुछ खिड़कियों के शीशे भी टूटे हुए हैं.
सलमान खुर्शीद के ज़रिए शेयर किए गए वीडियोज में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने भाजपा का झंडा अपने हाथों में लिया हुआ है और वो सलमान खुर्शीद के खिलाफ नारे बाजी कर रहे हैं. यहां तक कि उन्हें पाकिस्तान से जोड़ रहे हैं.



