
कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – आज देवउठनी एकादशी में इस बार 15 नवंबर, दिन सोमवार को है. इस दिन भगवान विष्णु की कृपा से आपके बिगड़े हुए काम भी बनेंगे. इस दिन पूजा और व्रत के अलावा विधि विधान से तुलसी जी का विवाह करने से विष्णु जी का विशेष आशीर्वाद मिलता है। आज ही
तुलसी पूजा मनाया जा रहा है।
इस दिन गन्ने की पूजा की जाती है पूरा बाजार गन्नो से सज गया है मुख्यमार्ग के दोनों छोरो पर गन्ने की दुकानें सज गई है ।इस बार गन्ने पर भी महंगाई का असर है अच्छे क्वालिटी का गन्ना 70 से 100 रु जोड़ी बिक रहा है वही सामान्य पतला गन्ना भी 40 से 50 रु जोड़ी से कम नही है। इसके अलावा आज के दिन चना भाजी बेर सिंघाड़ा एवम फलो की भी बहुत मांग रहती है। लोग इन सभी चीजों एवम पूजन सामग्रियों को खरीदने के लिये बाजारों में घूमते हुए दिख रहे है। हिन्दू धर्म मे देव् उठनी के बाद विवाह का मुहूर्त भी चालू हो जाता है।
इस बार क्षेत्र में शादियां भी जोर शोर से होंगी । पिछले डेढ़ साल से कोरोना के चलते शादियों में रंगत कम ही नजर आती थी। बीच-बीच में लाकडाउन के कारण भी नियम तय किए गए। ऐसे में बहुत से परिवारों ने तो बिना रंगत के ही शादियां निपटाई। बाजारों पर भी चढ़ा शादियों के मौसम का रंग
त्योहारों के बाद अब शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। 15 नवंबर को देवोत्थान एकादशी (देवउठनी एकादशी) है। इसी दिन से शादियों का सिलसिला शुरू होगा। जब से कोरोना ने दस्तक दी और पिछले साल लाकडाउन शुरू हुआ, तब से ही शादियों की वह रौनक नहीं बन पाई, जितनी इससे पहले बनती रही है। कोरोना अभी खत्म तो नहीं हुआ, लेकिन फिलहाल शांत है। ऐसे में शादियों में इस बार पूरी रौनक की उम्मीद है।




