inh24छत्तीसगढ़

मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, CWC की बैठक में तय होना है नया अध्यक्ष

कांग्रेस शासित राज्यों के कई आला नेता-मंत्री सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बने रहने के लिए राजी करने पत्र के साथ मान मनौव्वल कर रहें हैं। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अध्यक्ष के पद पर बरकरार रहते हुए मार्गदर्शन देने निवेदन किया है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पार्टी के भीतर की बातें सार्वजनिक रूप से चर्चा के बीच अपनी बात कहने की मजबूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप स्वास्थ्यगत अथवा अन्य किसी कारण से पद पर नहीं रहना चाहती हैं तो राहुल गांधी को निश्चित तौर पर पार्टी अध्यक्ष पद का दायित्व संभालना चाहिए।

गौरतलब है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में आज सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश कर चुकी हैं। सोनिया गांधी ने रविवार को भी पार्टी के नेताओं से नया अध्यक्ष खोजने को कहा था। आपको बता दें कि राहुल गांधी पहले ही पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button