inh24देश विदेश

बड़ी खबर – 20 से 40 वर्ष के लोगों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, बचना है तो इन बातो का रखे ध्यान

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 20 से 40 वर्ष के लोगों में कोरोनावायरस काफी तेजी से फैल रहा है। संक्रमित युवाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर जनरल टेडरस एडनॉम गैब्रिएसिस का कहना है कि कोरोना वायरस के प्रति युवाओं को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना वायरस से युवाओं को भी काफी खतरा है।

READ ALSO,,ब्रेकिंग – पत्‍नी के तलाक लेने से नाराज, सनकी पति ने तलवार से काटे प्रेमी के गुप्‍तांग, पढ़े पूरा मामला

युवाओं को इस बात का पता नहीं चल पा रहा है कि वो कोरोना संक्रमित हैं, परंतु ऐसे युवा बुजुर्गों व बीमार लोगों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। युवाओं को इस समय सबसे ज्यादा एहतियात बरतने की आवश्यकता है। युवा वर्ग इस समय सबसे ज्यादा घरों से बाहर निकल रहा है जिस वजह से युवाओं से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा भी अधिक है। युवाओं को इस समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं युवाओं को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए…

क्लोज कॉन्टैक्ट न बनाएं

कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए पर्यापत दूरी बनाना काफी जरूरी है। क्लोज कॉन्टैक्ट की वजह से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। किसी से भी बातचीत करते समय कम से कम दो से तीन फीट की दूरी रखें।

मास्क पहनना है जरूरी

कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। इस समय बहुत से युवा मास्क खोलकर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं, परंतु ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। मास्क पहनकर कोरोना वायरस से सुरक्षित रहा जा सकता है।

गाइडलाइन्स का पालन करें

बहुत से युवा गाइडलाइन्स का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए गाइडलाइन्स का पालन करना बहुत जरूरी है। गाइडलाइन्स का पालन न करने के कारण कोरोना वायरस का खतरा काफी बढ़ जाता है।

एसिम्टोमैटिक केस युवाओं में ज्यादा

युवाओं में कोरोना के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, जिस वजह से युवा लगातार दूसरे लोगों को संक्रमति कर रहे हैं। युवाओं को खुद को और दूसरे लोगों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

लक्षण दिखने में तुरंत डॅाक्टर से संपर्क करें

कोरोना के लक्षण दिखने में तुरंत डॅाक्टर से संपर्क करना चाहिए और कोविड 19 टेस्ट करवाना चाहिए। लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें

इस समय बहुत से युवा काम के सिलसिले में यात्राएं करने लगे हैं। यात्रा करते समय अपना विशेष ध्यान रखें। अपने पास एक हैंड सैनिटाइजर हमेशा रखें। किसी भी सतह को छूने के बाद हाथों को अच्छे से सैनिटाइज करें।

खान-पान का ध्यान रखें

कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। डाइट में इम्यूनिटी को बढ़ानी वाली चीजों को शामिल करें। इम्यून सिस्टम के मजबूत होने पर कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

अच्छी और गहरी नींद लें

स्वस्थ रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद लेना काफी जरूरी होता है। अच्छी और गहरी नींद न लेने की वजह से भी इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। युवाओं को इस समय अच्छी और गहरी नींद जरूरी लेनी चाहिए।

बाहर के खाने से परहेज करें

युवा वर्ग के लोग बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस समय बाहर के खाने से परहेज करें। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए घर पर बने भोजन का ही सेवन करें।

एक्सरासाइज या योग करें

एक्सरासाइज या योग करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक्सरासाइज या योग करें। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इस समय घर में ही रहकर योग या एक्सरासाइज करें।

Related Articles

Back to top button