inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के हॉट स्पॉट कटघोरा में फिर 3 कोरोना पॉजिटिव, जिले का आंकड़ा पहुंचा 28

छत्तीसगढ़ के हॉट स्पॉट कटघोरा के वार्ड नंबर 11 में तीन नए क़ोरोना पाजीटिव मामले फिर सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। कटघोरा में अब क़ोरोना पीड़ितों की संख्या 27 हो गई है।

आपको बता दें कि कोरबा जिले में अब तक कुल 28 केस सामने आए, जिसमें से 13 एक्टिव केस हैं। 15 क़ोरोना पीड़ित एम्स रायपुर में इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। बीती रात आई जांच रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें दो लोग पहले से संक्रमित परिवार से सम्बंधित हैं, जबकि तीसरा संक्रमित पड़ौसी है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित के रामसागरपारा वाले मामले को छोड़कर सभी मामले कटघोरा के पुरानी बस्ती जामा मस्जिद क्षेत्र व आसपास के वार्ड 10 व 11 में मिले हैं। यहां प्रशासन कोरोना संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित करने में लगा है। दूसरे स्वस्थ लोगों में संक्रमण न फैले इससे बचाने के लिए लॉकडाउन का कठोरता से पालन कराया जा रहा।

Related Articles

Back to top button