छत्तीसगढ़

मोबाईल फोन चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… |


रायपुर। मोबाईल फोन चोरी करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी अर्पित कुमार राय ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 27.09.2023 को रात्रि करीबन 08:30 बजे शराब लेने के लिए रेल्वे स्टेशन के सामने अंग्रेजी शराब दुकान गया था जहां शराब लेने के लिए वह लाईन में खड़ा था।

RAIPUR CRIME: उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के जेब में रखें वन प्लस कंपनी का मोबाईल फोन को निकालकर प्रार्थी को धक्का देकर भाग गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 329/23 धारा 356, 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

read more- कुमारी शैलजा का बड़ा बयान- “कांग्रेस जीत रही है 5 राज्यों में”

RAIPUR CRIME: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

RAIPUR CRIME: टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी बॉबी शर्मा, सद्दाम अली एवं सोनू सागर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की वन प्लस कंपनी का मोबाईल फोन कीमती लगभग 35,000/- रुपए जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

RAIPUR CRIME: गिरफ्तार आरोपी

01.बॉबी शर्मा पिता श्रीकर शर्मा उम्र 36 साल निवासी झण्डा चौक पंडरी थाना पंडरी रायपुर।

02.सद्दाम अली पिता वहाब अली उम्र 32 साल निवासी राजातालाब शिव मंदिर के पास थाना सिविल लाईन रायपुर।

03.सोनू सागर पिता अग्रसेन सागर उम्र 40 साल निवासी जगन्नाथ नगर अनिल दुकान के पास थाना सिविल लाईन रायपुर।



Related Articles

Back to top button