4 साल के बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, अनघ चित्तौड़ा ने करोड़ तक के नंबर को पढ़कर उसमें बड़े और छोटे का बताया अंतर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 9 अंक वाले 100 अंकों का बड़े और छोटे का अंतर बताने वाले अनघ चित्तौड़ा मात्र 3 वर्ष 11 माह की उम्र में खिताब हासिल करने वाले इंदौर शहर के छात्र हैं। ज्ञातव्य है कि यह संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करती है। विशेषकर यह बच्चों की उपलब्धियों का रिकॉर्ड बनाती है।
इस संस्था में अपना नाम दर्ज कराने के लिए बच्चों को अलग हटकर कुछ कार्य करना होता है। वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए बच्चों को जो आज तक नहीं हुआ वह कार्य करना होता है जैसे कुछ छात्रों ने 15 अंक तक के नंबर कम उम्र में पढ़कर रिकॉर्ड बनाया है कुछ ने कम उम्र में अलग-अलग देशों के नोट बताने का रिकॉर्ड बनाया है।
#WATCH अभी वे(अनघ) 4 साल का हो गया है और इसने 3 साल 11 महीने की उम्र में रिकॉर्ड बना लिया था। इसने 10 करोड़ तक के नंबर पढ़ कर उनमे बड़े-छोटे की तुलना करने का रिकॉर्ड बनाया है। हमने फरवरी 2023 में इसको सिखाना शुरू किया था:अनघ चितोरा की माता श्रद्धा चितौरा, इंदौर pic.twitter.com/Kb3vuDvsRl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2023
उसी तरह अनघ चित्तौड़ा ने करोड़ तक के नंबर को पढ़कर उसमें बड़े और छोटे का अंतर बताया। यह इंदौर शहर के लिए गौरव की बात है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनघ चित्तौड़ा रिकार्ड बनाकर इंदौर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके लिए पहले नामांकन करवाना होता है नामांकन के पश्चात उनकी संस्था यह तय करती है कि इस तरह का कोई रिकॉर्ड अभी तक बना है या नहीं।
जब यह तय हो जाता है कि यह रिकॉर्ड नहीं बना है तो वह लिंक भेज कर अपने विशेषज्ञों की टीम के मार्गदर्शन में बच्चों के उपलब्धि का वीडियो मंगवाते हैं। पहले यह वीडियो दिल्ली में देखा जाता है उसके बाद उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन भेजा जाता है।




