inh24छत्तीसगढ़

कृषि बिल के विरोध में विशाल आंदोलन,राजापडा़व मैनपुर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में पहुंँचे किसान

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसान मैनपुर पहुंँचे

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – मैनपुर,, विकासखंड मुख्यालय मैनपुर,राजापडा़व क्षेत्र के विभिन्न गांव से आज 26 जनवरी 2021 को कृषि बिल के विरोध सहित दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों से पारंपरिक कृषि औजार के साथ मैनपुर पहुंँचकर विशाल रैली का आयोजन करते हुए प्रदर्शन किया।

किसानों ने काला कृषि कानून को वापस लो,मोदी सरकार हाय हाय,मोदी शाह और अडानी,नहीं चलेगी तुम्हारी मनमानी,काला कृषि कानून हाय हाय,तीनों कृषि कानून वापस लो का नारा लगाते हुए हाथों में काला कानून के विरोध स्वरूप तख्ती पट्टी लेकर सैकड़ों किसानों ने जोश जुनून के साथ मैनपुर नगर का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंच में विशाल सभा का आयोजन कर किसानों के अहित के लिए बनाई गई कृषि बिल कानून का पुरजोर विरोध किया। किसानों ने एमएसपी पर नया अध्यादेश लाकर सभी कृषि उपज की दाने-दाने को समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर को सौंपी गई।

इस आंदोलन में मुख्य रूप से जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम,दलसू राम मरकाम,महेन्द्र नेताम,मयाराम नेताम,सुनील नेताम,मोहर नेताम,इंदर ध्रुव,नरेंद्र ध्रुव,अजय नेताम, सखाराम मरकाम,सरपंच देहारगुडा़ डीगेश्वरी सांण्डे, सरपंच गोपालपुर खेलन दीवान,लोकेश सांण्डे,अजय नेताम, नकुल नागेश,गोस्वामी नेताम, टीकम सिंह मरकाम, लखनलाल नेताम, जामिया राम मरकाम,सगरू राम मरकाम,शुक्ला राम नेताम,नरसिंह नेताम, मनोहर मरकाम, कमलेश मंडावी, लोकनाथ मरकाम, चरण सिंह मरकाम, परदेसी यादव, मोहन नेताम, दुर्गेश नेताम,राम सिंह नेताम, दुल्लू राम नेताम सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र भर के किसान रैली में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button