धमतरी – किसान आंदोलन तेज करने लिया गया संकल्प, धमतरी में मनाया किसान गणतंत्र दिवस

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा कारपोरेट घराने के इशारे पर बनाया गया तीनों दमनकारी जनविरोधी कृषि बिल के विरोध में विगत 2 माह से दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसान आंदोलनरत है जहां राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को किसान गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हुए विश्व का सबसे विशाल ऐतिहासिक किसान गणतंत्र परेड का आयोजन कर ट्रैक्टर मार्च निकाली गई।
किसान आंदोलन के समर्थन में धमतरी जिला में भी संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ से संबंध राष्ट्रीय किसान मोर्चा एवं राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के द्वारा राष्ट्रीय किसान गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर सुबह 9:00 बजे सैकड़ों किसान कचहरी सेंचुरी गार्डन के सामने मूर्ति के पास इकट्ठा होकर सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए एकमत से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए तीनों किसान विरोधी कृषि कानून की वापसी एवं समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाले कानून की मांग को लेकर आंदोलन को और तेज करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के अधिवक्ता शत्रुहन साहू टिकेश्वर साहू संजय चंद्राकर दिग्विजय सिंह सतवंत महिलाग राम विशाल साहू निशांत भट्ट महावीर साहू टिकेश्वर सिन्हा ने संयुक्त बयान देते हुए बताया कि दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के द्वारा 1 फरवरी को की जा रही संसद मार्च के समर्थन में धमतरी जिला में भी 1 फरवरी दिन सोमवार को एक्टर मार्च निकालकर कलेक्टर का घेराव करते हुए तीनों कृषि बिल की वापसी और समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग के साथ-साथ धान खरीदी और बकाया बोनस की मांग का ज्ञापन पत्र सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर सुरेश शर्मा ललित नगाराची यदुनंदन साहू सत्यम पुरी गोस्वामी विक्रम साहू महेश रावत चित्रभान अली हाशमी चंद्रहास साहू सनत निर्मलकर ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सब मिलजुल कर शासक वर्ग के शोषण के खिलाफ आखरी सांस तक लड़ेंगे जब तक तीनों काला कानून वापस ना हो जाए और समर्थन मूल्य की गारंटी वाली कानून ना मिल जाए यह संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तरुणा बेदरकर मनोज नगरची संजय सिन्हा युगल किशोर सेन लक्ष्मीनारायण मारकंडे पूरन यादव पिंकू भट्ट हेमलाल साहू विक्रम साहू संत राम देवांगन शैलेंद्र साहू नीरज साहू युगल किशोर साहू टिकेश्वर शत्रुघ्न संजय दिग्विजय निशांत सत्यम सतवंत यदुनंदन चित्र भान टिकेश्वर महावीर रामविशाल सनत निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।




