छत्तीसगढ़
Chhattisgarh – मुखबिर के शक में नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम, सरपंच समेत दो की हत्या
कोहका थाना क्षेत्र के ग्राम कन्दाडी में नक्सलियों ने सरपंच पति समेत दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी। मुखबिर के शक में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
Read Also – डोंगरगढ़ के पार्षदों व सीएमओ के बीच पीआईसी की बैठक में सिर फुटौव्वल तक पहुंच गई बात, दोनों पक्षो ने दर्ज कराया मामला
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने मोरारपानी गांव के सरपंच पति धानसाय गावड़े और उसके ससुर इंदर साई मंडावी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि बीती रात हथियार बंद नक्सलियों ने जंगल में ले जाकर मुखबिर पर आरोप लगाकर हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। इधर नक्सलीय घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।



