inh24बिजनेस

आज भी गिरे सोने के दाम, जानिए क्या है चांदी का भाव

सोने और चांदी के दाम में गिरावट जारी है.वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव  का असर पिछले सप्ताह घरेलू वायदा बाजार पर हुआ जिससे दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले सप्ताह में भी कीमती धातुओं मे गिरावट रही थी। बीते सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना और चाँदी में एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। एमसीएक्स में सोना सप्ताहांत पर पिछले सप्ताह की तुलना में 570 रुपये टूटकर 51,841 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह से सोना मिनी भी 636 रुपये उतरकर 52,010 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। समीक्षाधीन अवधि में चाँदी 695 रुपये फिसलकर 67,700 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी मिनी 759 रुपये लुढ़ककर 67,741 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

Related Articles

Back to top button