inh24क्राइमछत्तीसगढ़

गरियाबंद – नाबालिक को बहला फुसलाकर लगातार करता रहा शारीरिक शोषण, दंतेवाड़ा के किरंदुल से आरोपी गिरफ्तार

गिरीश गुप्ता गरियाबंद –   सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र का है जहां के एक प्रार्थी ने दिनांक 05.07.2021 को सिटी कोतवाली गरियाबंद में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात व्यक्ति इनके नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया की रिपोर्ट पर तत्काल धारा 363 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।

मामला गंभीर एवं बालिका के अपहरण से सम्बंधित होने पर घटना की जानकारी तुरंत जिला  के आला अधिकारियों का दी गई जिसके बाद जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान  पारुल माथुर के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर,  के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद  संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक वेदवती दरियो द्वारा टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश में जुट गये।

मुखबीर सूचना व सायबर सेल की सूचना पर आरोपी को दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार किया  गया तथा आरोपी के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। जिसके बाद आरोपी को धारा 363, 366, 376(2)(ड.)भादवि 4 पॉक्सो में आज दिनांक 12.07.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक वेदवती दरियो, सउनि अजय सिंह, आर० लैनदास रत्नाकर, संजय सूर्यवंशी रविशंकर सोनवानी, सत्यप्रकाश देवांगन, म0आर0 श्रद्धा खूंटे की सराहनीय भूमिका रही।

 गिरफ्तार आरोपी:-  सुंदर लाल विश्वकर्मा पिता हरिराम विश्वकर्मा  उम्र 28 साल निवासी ग्राम चटौद थाना कुरूद जिला धमतरी (छ. ग.)

Related Articles

Back to top button