inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कर्मियों का किया गया कोरोना टेस्ट, विधायकों का नहीं होगा टेस्ट

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में पदस्थ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। बता दें कि रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में तैनात एक आरक्षक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे विधानसभा की ड्यूटी से हटाया गया है। अब कोरोना निगेटिव आने वाले 100 पुलिस वाले 4 दिन तक विधानसभा परिसर में ही रहेंगे।

वहीं इस बार का विधानसभा सत्र प्रदेश के 90 विधायकों के कोरोना टेस्ट के बिना ही शुरू होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले मंत्री समेत सभी 90 विधायकों का कोरोना टेस्ट कराया जाना था जो अब नहीं कराया जाएगा। विधानसभा की तरफ से यह फैसला कई विधायकों के टेस्टिंग को लेकर आपत्ति करने की वजह से लिया गया है।

कहा जा रहा है कि सत्र के दौरान कोरोना वायरस को लेकर जारी की गई जरूरी मापदंडों का पालन जरूर किया जाएगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त यानि आगामी मंगलवार से शुरू होगा। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार सिर्फ जरूरी मुद्दों और विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।

Web title – Corona test of employees done before Chhattisgarh assembly session MLA will not be tested

छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक
छत्तीसगढ़ विधानसभा मनोनीत सदस्य
छत्तीसगढ़ विधानसभा सीट
छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य
छत्तीसगढ़ विधानसभा सीट आरक्षण
छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 2020
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र
Chhattisgarh Vidhan Sabha
CG Vidhan Sabha
Chhattisgarh Vidhan Sabha (Assembly) Monsoon Session
Chhattisgarh Vidhan Sabha Monsoon Session 2020
Chhattisgarh Assembly Session
CG Monsoon Session
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session cgtop36

Related Articles

Back to top button