inh24छत्तीसगढ़

Big Breaking – छत्तीसगढ़ के इस जगह में भी गैस लीक कांड, 7 लोग बीमार, 3 की हालात गंभीर

विशाखापट्टनम में जहरीली गैस के रिसाव की जानकारी से पूरे देश में खलबली है तो छत्तीसगढ़ में भी जहरीली गैस रिसाव की एक सनसनीखेज खबर आई है। जहरीली गैस रिसाव के बाद 7 मजदूर बीमार हो गए हैं। जिसमें से 3 मजदूरों की हालत हालत बेहद गंभीर है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना रायगढ़ जिले के तेतला गांव की है। सभी गंभीर रुप से बीमार लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। हादसा रायगढ़ के शक्ति पेपर मिल का है। जहां पेपर कारखाना की सफाई करने के लिए मजदूरों को भेजा गया था। इस दौरान पेपर मिल में जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया। मजदूर जब एक टैंक की सफाई कर रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ है।

हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। बेहोश पड़े मजदूरों को बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 7 मजदूरों में से 3 की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। मिल मालिक की लापरवाही इस पूरे मामले में सामने आई है। प्रशासन ने मामले में संज्ञान लिया है। आरोपी मिल मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button