छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव, यह है चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप और रात में गरज-चमक के साथ बारिश होने से दिन के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है साथ ही उमस बढ़ने से लोगों की बेचैनी बढ़ी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर, दूसरा चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी विदर्भ और उसके आसपास तथा एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर पूर्वी विदर्भ से तमिलनाडु तक स्थित है। इसके प्रभाव से आज सात मई को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थान पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जाहिर की गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलेगी अथवा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। तापमान का ट्रेंड वृद्धि की ओर अभी लगातार रहने की संभावना जाहिर की गई है।
प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह से मौसम खराब है और बादल छाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेज गर्जना के साथ सुबह से ही घंटे दो घंटे तक बारिश हुई। किसान रबी सीजन के धान फसल की कटाई नहीं कर पा रहे जिससे परेशानी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर देर रात तेज अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।




