जून में आएंगे सबसे ज्यादा मामले, नहीं होगा ख़तम कोरोना, ऐम्स के डायरेक्टर का बड़ा बयान
दिल्ली ऐम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया है कि जिस तरह कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है, उससे कोरोना के मामले जून तक और भी बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की बीमारी एक ही बार में नहीं खत्म होगी. हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा। इसके मामलों में धीरे-धीरे कमी आएगी।
एक प्राइवेट चैनल से बातचीत में डॉक्टर गुलेरिया ने अपने विचार रखे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का फायदा जरुउ मिला है एवं लॉकडाउन के कारण ही मामले ज्यादा नहीं बढ़े। उन्होंने कहा कि अस्पतालों ने लॉकडाउन में तैयारी की हुई है एवं डॉक्टर्स को प्रशिक्षण भी दिए गए हैं। इसके साथ ही पीपीई किट्स, वेंटिलेटर और जरूरी मेडिकल उपकरणों के इंतजाम किये गए हैं साथ ही कोरोना के जांच में भी अब तेजी आई हुई है।
डॉक्टर गुलेरिया ने निजी चैनल से कहा कि कोरोना के मामले कब तक और कितना लंबा चलेगा यह अभी से नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि इतना जरूर है कि जब भी कोई चीज अपने पुरे वेग में होती है तो वहीं से वह डाउन होना शुरू होती है. उम्मीद है कि कोरोना के मामले जून में पीक पर होगी और उसके बाद मामले धीरे-धीरे शांत होगा।
आपको बता दें कि भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहें हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। भारत में 6 मई को कोरोना वायरस के 3582 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 52987 हो गई है।
भारत में 4 मई को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 3656 मामले आए थे। इसके बाद पिछले 24 घंटे में 6 मई को रिकॉर्ड 3582 नए मामले आए हैं। कोरोना वायरस के एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मामलों में यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 1233 दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 771, दिल्ली में 428, गुजरात में 380, राजस्थान में 259, उत्तर प्रदेश में 118 और पश्चिमी बंगाल में 112 मामले आए हैं।




