inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – खबर का तत्काल असर, उड़ीसा से पानीगांव के रास्ते धान ला रहे धान तस्कर को पकड़कर धान किया गया जप्त

गिरिश गुप्ता गरियाबंद – अमलीपदर आज दिनांक 25/11/2021 को थाना अमलीपदर थाना प्रभारी नवीन राजपूत के मार्गदर्शन के द्वारा ग्राम पानीगाव प, ह,नंबर – 24 रा, नि, म अमलीपदर तहसील मैनपुर जिला गरियाबंद ( छ ग) के निवासी रुकमन प्रधान पिता ग्वालू राम प्रधान उम्र 25 वर्ष जाति गांडा ( कछारपारा) के द्वारा रात के समय 12:20 के लगभग तेल नदी उड़ीसा सीमा के केंदुगुड़ा उड़ीसा से रुकमन प्रधान द्वारा अपने ससुराल केंदुगुड़ा से साइकल पर धान लाकर अपने घर पानीगांव के (कछारपारा) इकट्ठा कर रहा था।

पुलिस थाना अमलीपदर के प्रधान आरक्षक 96 नकुल सोरी एवं उनके हमराह आरक्षक बल एवं राजस्व विभाग के चतुर्भुज कोटवार संयुक्त टीम द्वारा मौके पर धान परिवहन करते हुए तेल नदी उड़ीसा सीमा के पास पकड़ा गया। पूछताछ करने पर रूकमन प्रधान द्वारा उड़ीसा से धान का परिवहन करना स्वीकार किया गया। रुकमन के पिता ग्वालु राम प्रधान के नाम पर 1.45 हेक्टेयर भूमि है जोकि पंजीकृत होना बताया गया।

रुकमन प्रधान के घर के आंगन में 25 कट्ठा धान मौके पर पाया गया अतः पंचनामा आवश्यक कार्यवाही कर गवाहों के समक्ष जप्त तक किया गया
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमलीपदर नवीन राजपूत, प्रधान आरक्षक नकुल सोरी, नागेंद्र वर्मा आरक्षक रिजवान कुरैशी, रुपेश जायसवाल, हेमंत आवडे सभी का सराहनीय योगदान रहा है।

cgtop36

Related Articles

Back to top button