उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में छेड़खानी से तंग आकार 16 वर्षीय छात्रा ने कुंए में कूद कर जान दे दी. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने एक आरोपी को हिसारत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताहिक मामला बाघराय थाना स्थित एक गांव का है. कहा जा रहा है कि 11वीं क्लास की छात्रा ने कुंए मे कूद कर आत्महत्या कर ली है. यह कदम छात्रा ने दबंगों की छेड़खानी से तंग आकार उठाया है. छात्रा की मां का आरोप है कि गांव के तीन युवक आए दिन छात्रा से छेड़खानी करते थे. बीती रात दबंगों ने घर मे घुसकर छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की।
पीड़िता की मां की माने तो तीनों युवकों ने पिछले छह महीने से इसी तरह छात्रा का जीना दुश्वार कर रखा था,लेकिन परिवार के लोग लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज करा रहे थे. ऐसे में इन युवकों का हौंसला और बढ़ गया. यही वजह है कि दबंगों के करतूत के चलते छात्रा बहुत ही आहात हो गयी और मौत को गले लगा लिया।
रात को गुन्नू तिवारी ने छात्रा को घर में जबरन घुसकर छेड़ापरिजनों के मुताबिक, रात को गुन्नू तिवारी ने छात्रा को घर में जबरन घुसकर छेड़ा. वहीं, सुबह डब्बू सिंह और गुड्डू ने घर पर चढ़कर परिवार को धमकाया. दबंगो की दबंगई से तंग आकर छात्रा ने घर के सामने कुएं में कूद कर छात्रा ने जान दे दी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ सीओ सदर मौके पर पहुंच गईं।
वहीं सीओ इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं. पिता की शिकायत पर बाघराय पुलिस ने तीनों युवक गुड्डू, डब्बू और गुन्नू के विरुद्ध छेड़खानी, आत्महत्या के लिए उसकाना और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मीडिया को बताया है की 16 वर्षीय छात्रा ने कुएं में कूद कर आत्महत्या की है. परिजनो ने गांव के तीन युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. मामले में तीनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी गुड्डू को हिरासत में लिया गया है. बाकी दोनो आरोपी के गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित कर दी गयी है. लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.




