inh24क्राइमछत्तीसगढ़

बोरतलाव के पीपरखार में एक युवक की हत्या,आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबरे

राजनांदगांव। बोरतलाव के पीपरखार में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे के भीतर गिरफ्तार भी कर लिया है। डोंगरगढ़ एसडीओपी के के पटेल की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पीपरखार के 40 वर्षीय बालकिशन लोधी ने गांव के ही मंगल यादव को बकरा बेचा था।

इसके बाद से बालकिशन लगातार मंगल पर बकरे की रकम देने के लिए दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार कहा-सुनी भी हुई। अक्सर दोनों के बीच उधारी को लेकर झंझट भी होते थे। बालकिशन मंगल यादव के पास उसके घर पहुंचा और रकम की मांग करने लगा। इस बात से गुस्से में आकर मंगल यादव ने टंगिये से बालकिशन पर वार कर दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर सुनकर मृतक की पत्नी संतुराबाई ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में एसडीओपी केके पटेल ने बताया कि बकरा बेचने के बाद मृतक अपनी रकम मांग रहा था। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की है। आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।

Related Articles

Back to top button