inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक जिंदा पेंगुलीन के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

प्रतीक मिश्रा – गरियाबंद जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जिससे जिले में लगातार अभियान चलाकर वन्यप्राणी तस्करों, हीरा तस्करों, अवैध शराब बिक्री, गांजा विक्रेता एवं जुआ/सट्टेबाजो पर नकेल कसी है। जिला गरियाबंद में अंतर्राज्जीय वन्यप्राणी तस्करों पर कार्यवाही करते हुए एक नग जिंदा पेंगुलीन (सालखपरी) के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 03 व्यक्ति उड़ीसा की ओर ग्राम कोठीगांव थाना छुरा की ओर एक जूट बोरी में जिंदा पेंगुलीन (सालखपरी) लेकर जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी छुरा को टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक राजेश जगत द्वारा ग्राम कोठीगांव उड़ीसा मार्ग पर नाकाबंदी कर (01) भोज सिंह भुंजिया पिता उड़ान सिंह भुंजिया (02) संतोष भुंजिया पिता गौर सिंह भुंजिया (03) नंद कुमार भुंजिया साकिनान सेठ जामपानी थाना धरमबांधा जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा) को पकड़ा गया। जिसमें आरोपी (01) भोजसिंह भुंजिया पिता उड़ान सिंह भुंजिया निवासी सेठ जामपानी थाना धरमबांधा जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा) के पास रखे जूट बोरी में एक नग जिंदा पेंगुलीन (सालखपरी) मिला। आरोपियों से पुछताछ करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही किया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना छुरा में अपराध क्रमांक 136/2020 धारा 9, 39(2), 52,34 वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 01 नग जिंदा पेंगुलीन (सालखपरी) जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक राजेश जगत, सउनि श्रवण विश्वकर्मा, आरक्षक हरिहर साहू, दयानंद गौर, रेवाराम धु्रव, शिव दयाल नागेश, सैनिक मन्नू साहू, अशोक कश्यप का कार्य सराहनीय रहा।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि जिले में तस्करों के खिलाफ अवैध गतिविधियों में रहने संलिप्त रहने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। पूर्व में भी वन्यप्राणी अधिनियम, माईनिंग एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत लगातार कार्यवाही की गई है।

थाना छुरा – अपराध क्रमांक 136/2020 धारा 9, 39(2), 52,34 वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम
गिरफ्तार आरोपी:-
(01) भोज सिंह भुंजिया पिता उड़ान सिंह भुंजिया उम्र 26 वर्ष निवासी सेठ जामपानी थाना धरमबांधा जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा)
(02) संतोष भुंजिया पिता गौर सिंह भुंजिया निवासी सेठ जामपानी थाना धरमबांधा जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा)
(03) नंद कुमार भुंजिया निवासी सेठ जामपानी उम्र 25 वर्ष निवासी सेठ जामपानी थाना धरमबांधा जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा)
जप्त सामग्री:-
(01) एक नग जिंदा पेंगुलीन (सालखपरी) जिसको वनविभाग गरियाबंद को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button